बिहार में कक्षा 1 से 8 के छात्र बिना परीक्षा दिए प्रमोट किए जाएंगे
पटना
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिना परीक्षा के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया जाएगा। यानी उन्हें अगली कक्षों में चढ़ा दिया जाएगा। यह फैसला बिहार शिक्षा विभाग ने लिया है। शिक्षा विभाग ने इस फैसले को लेने का कारण भी बताया है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने बताया कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते लगातार स्कूल बंद रहने और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की वजह से ये कदम उठाया गया है।
संजय कुमार शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार की मानें तो स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों को हुए शैक्षणिक नुकसान की भरपाई के लिए तीन महीने की स्पेशल क्लास चलाई जाएंगी। इन क्लासेस में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों से जुड़ी जरूरी टॉपिक पढ़ाए जाएंगे, जिससे अगली कक्षा में पहुंचने पर स्टूडेंट्स को ज्यादा परेशानी नहीं आए। बता दें कि प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक लगभग 1.66 करोड़ छात्र-छात्राओं का दाखिला है। मार्च से शुरू हो सकती है स्पेशल क्लास शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने कहा पिछले हफ्ते प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ हमारी बातचीत हुई थी। स्पेशल क्लास से उन छात्रों को विशेष रूप से लाभ होगा, जो टेलीविजन, स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधा की कमी के कारण ऑनलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले सकते थे। स्पेशल क्लास मार्च के मध्य में शुरू होने की संभावना है।
सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में अभी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जो कि 24 फरवरी को पूरी होंगी। इससे पहले बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने 9वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा 26 फरवरी से 3 मार्च के बीच कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद ही पहली से 8वीं के बाद स्टूडेंट्स के लिए कक्षाएं रखी जा सकती हैं।

पाठको की राय